दावा करने के लिए निर्ê
दावा करने के लिए निर्देश (गाइड) (PDF 53 kb)
दावा करने के लिए आप हमारे फ्री फोन 0800 326 243 नम्बर पर फोन करें या अपना दावा ऑनलाइन पर करें।
आपने भूकम्प आयोग (अर्थक्वेक कमीशन) के पास दावा दायर किया है। तो अब आगे क्या होगा? यह एक-एक करके EQC दावे के सैटलमैंट प्रक्रिया की गाइड है तथा इसमें EQC के [बीमा] कवर के बारे में ज्यादातर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं।
संभव है आपने EQC से केवल एक साधारण सी पूछताछ के लिए इन्क्वायरी की हो और अब सोच रहे हैं कि आपकी फोन कॉल का दावे के रूप में क्यों माना जा रहा है। ऐसा यह निश्चित करने के लिए है कि इसे दर्ज कर लिया गया है और उसे उचित ध्यान दिया जा रहा है। इससे आपके प्रीमियम या भावी दावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा - EQC में नो क्लेम बोनस नहीं होता।
दावा (क्लेम सैटलमैंट प्रोसैस)
- EQC आपके दावे को प्राप्त कर लिए जाने का पत्र भेजता है। हम एक प्रतिनिधि को अप्वांइट करेंगे जो हानि वाले स्थल पर जाएगा ओर उसके बारे में रिपोर्ट देगा या, यदि हानि में आपके मकान या सामान को थोड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है तो हम आपको भरने के लिए क्लेम फार्म भेजेंगे।
- EQC आपकी बीमा कम्पनी से सम्पर्क करेंगा यह निश्चित करने के लिए कि आपके
पास वर्तमान बीमा कवर है। कभी-कभी हमें
आपसे इस बारे में हमारी मदद करने के लिए कहने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसा उस दौरान किया जाता
जबकि अगले कदम उठाए जा रहे है। - जरूरत पड़ने पर, EQC का प्रतिनिधि
हानि का मूल्यांकन करने के लिए एक रजिस्टर्ड वैल्यूर की नियुक्ति करेगा।
EQC रिपेयर करने के खर्च का एस्टीमेट भी करवाता है। - अगर नुकसान भारी है या जायदाद के लिए खतरा है, तो
EQC को रिपोर्ट देने के लिए इंजीनियर को कहा जा सकता है। - आपके क्लेम के बारे में एक बार जब EQC को सारी जानकारी
मिल जाती है, तो हमारा प्रतिनिधि
आपके क्लेम के सैटलमैंट के बारे में आपको स्पष्ट करेगा। - जब सैटलमैंट पर सहमति हो जाती है तो हम आपको,
आपके मोरगेजी या रिपेयर करने वाले व्यक्ति को
अग्रीमैंट की शर्तों के अनुसार राशि का भुगतान करेंगे।
मेरे दावे को सैटल करने में कितना समय लगेगा?
यदि यह सीधा-सादा है तो आपके घर तथा सामान के दावे को सैटल होने में एक महीने तक का समय लग सकता है। यदि अतिरिक्त विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत होती है तो इसमें अधिक समय लग सकता है या फिर आपका दावा न्यूजीलैंड में एक बडे प्राकृतिक संकट के समय किया गया था।
अधिशेष (एक्सेस)
यदि आपका दावा घर या आपके घर तथा सामान के लिए है, तो आपको 20,000 डालर या उससे कम के दावे पर 200 डालर का एक्सेस देना पडे़गा। अगर आपका क्लेम 20,000 डालर से अधिक है, तो एक्सेस कुल राशि का एक प्रतिशत होता है। केवल सामान वाले क्लेम के लिए एक्सेस 200 डालर होता है चाहे आपके क्लेम की राशि कुछ भी हो।
EQC किस की क्षतिपूर्ति करता है?
EQC दावेदारों को निम्नलिखित की हानि या नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति करता हैः
- आपके घर या आपके घर के रूप में प्रयोग की जाने इमारत से 8 मीटर की दूरी तक की जमीन
- मुख्य रास्ते की जमीन - आपके घर या आपके घर के रूप में प्रयोग की जाने वाली इमारत से 60 मीटर की दूरी तक
"EQC कुछ प्रतिधारक ढांचों (रिटेनिंग स्ट्र्र्रक्चर्स) के लिए भी भुगतान कर सकता है, EQC कुछ प्रतिधारक ढांचों, पुलों तथा पुलियाओं के लिए भी भुगतान कर सकता है।
अधिक विस्तृत जानकारी के लिए EQC की गृहस्वामियों की संदर्शिका(हाउसहोल्डर्स गाइड) या भूकम्प आयोग एक्ट को देखें।
मेरे दावे का भुगतान (सैटल) करने में कितना समय लगेगा?
भूमि, रिटेनिंग दीवार, पुल तथा पुलिया के नुकसान के दावों का मूल्यांकन करना कठिन हो सकता है। दावों का भुगतान करने में सामान्य तौर पर तीन महीने का समय लगता है। परन्तु, लगने वाला वास्तविक समय नुकसान की जटिलता तथा यहां तक कि मौसम की परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। हम साधारण दावों का भुगतान दो महीने के भीतर कर देने की पूरी कोशिश करते हैं।
अधिशेष (एक्सेस)
भूमि दावों का एक्सेस दावे के भुगतान का 10 प्रतिशत होता है जिसमें न्यूनतम राशि 5,00 डालर तथा अधिकतम राशि 5,000 डालर होती है।
EQC क्षतिपूर्ति कैसे करता है?
EQC हानि के समय आपकी क्षतिग्रस्त भूमि, प्रतिधारक ढांचे, पुल तथा पुलिया की कीमत या उसकी मरम्मत की कीमत जो भी कम होती है, उस राशि का भुगतान करेगा।
EQC कितनी राशि का भुगतान करेगा?
EQC द्वारा भूमि, प्रतिधारक ढांचों, पुलों तथा पुलियाओं के लिए प्रदान किया जाने वाला कवर पुनःस्थापन या फिर से बदलाई (रिप्लेसमेंट) के लिए कवर नहीं है। EQC अधिकतम राशि के रूप में हानि के समय भूमि, प्रतिस्थापन दीवार, पुल या पुलिया की कीमत का भुगतान कर सकता है। EQC आपकी बीमाकृत भूमि की कीमत को निर्धारित करने के लिए पंजीकृत मूल्यांकक(रजिस्टर्ड वैल्यूर) को नियुक्त करता है।
EQC क्या नई प्रतिधारक दीवारों के लिए भुगतान करेगा?
नहीं, अन्यथा जो कुछ हुआ है उसके कारण आपका घर या जमीन अभी भी खतरे में है। इस विशेष प्रकार के क्लेम के लिए अन्य शर्तें लागू होती हैं।
EQC भावी संकटों के लिए क्या मेरी जायदाद को सुरक्षित करने के लिए भुगतान करेगा?
कुछ केसों में, इंजीनियर सलाह के बाद, प्राकृतिक संकट के कारण बीमा की गई जायदाद यदि अभी भी खतरे में है तो EQC उस जायदाद की सुरक्षा के लिए काम के लिए पैसा दे सकता है। अन्यथा, भावी घटनाओं से सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है।
अपने क्लेम के बारे में यदि आपको कोई चिन्ता है, तो सबसे पहले EQC प्रतिनिधि या अपने EQC क्लेम मैनेजर से सम्पर्क करें।
यदि आपकी किसी समस्या का समाधान इस प्रक्रिया से नहीं होता तो EQC के इन्श्योरेन्स मैनेजर से 0800 652 333 नम्बर पर सम्पर्क करें।
यदि इन्श्योरेन्स मैनेजर से सम्पर्क करने के बाद भी आप चिन्तित हैं कि EQC एक्ट के अन्तर्गत आपको पूरा इन्टाइटलमैंट नहीं मिला है, तो आप ऑमबुडसमैन के पास अपील कर सकते हैं।
